डॉ. शशि मोहनका लायंस क्लब ऑफ सेंटेनियल द्वारा सम्मानित

सम्यक न्यूज़, पटना.

नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर आज लायंस क्लब ऑफ सेंटेनियल, पटना ने डॉ. शशि मोहनका को सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रितु भरतिया ने कहा कि डॉक्टर पृथ्वी के भगवान होते हैं। मरीजो की सेवा ही उनका धर्म होता है।

क्लब की सचिव अनुराधा मित्तल ने कहा कि डॉ मोहनका द्वारा गरीब मरीजों के आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद का ऑपरेशन श्री बालाजी नेत्रालय में हमेशा निःशुल्क किया जाता है। मित्तल ने बताया कि डॉ मोहनका द्वारा पिछले 10-15 वर्षों में करीब चार हजार से अधिक गरीबों के मोतियाबिन्द का ऑपरेशन निःशुल्क किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त डॉ मोहनका द्वारा 25 हजार से अधिक मरीजो के आंखों की जांच निःशुल्क किया जा चुका है।

लायंस क्लब द्वारा डॉक्टर शशि मोहनका का सम्मान

मौके पर कोषाध्यक्ष अंजू पोद्दार ने बताया कि डॉ मोहनका ने गरीब मरीजों की जांच के लिए न्यू बहादुरपुर में श्री बालाजी नेत्रालय की दूसरी शाखा खोली है। यहां अधिकतर गरीब मरीजों की निःशुल्क जांच एवं मोतियाबिन्द ऑपरेशन होता है। लायंस क्लब ऑफ सेंटेनियल द्वारा समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित करने के लिए डॉ मोहनका ने क्लब के प्रति आभार प्रकट किया।

  इस मौके पर रितु भरतिया, अनुराधा मित्तल, अंजु पोद्दार, संगीता खेतान, सरिता केडिया, बरखा मोहनका सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

“डॉक्टर्स डे” पर रोटरी पाटलिपुत्र की ओर से रक्तदान शिविर, आई कैम्प

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment