आज प्रभु आहार सेवा समिति द्वारा कुम्हरार मध्य विद्यालय स्थित रेनबो होम के बच्चों को आलोक कुमार गुप्ता के माताजी की पुण्यतिथि पर मनपसंद खाना खिलाया गया। खाने के बाद सभी को पेन, चाभी रिंग, मास्क एवं सेनेटाइजर भी दिया गया।
अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना एवं हाथ को धोते रहना बहुत ही जरूरी है।
प्रभु आहार सेवा समिति के महामंत्री एवं चैम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि यहां रहने वाले लोगों को संस्था द्वारा समय समय पर और सहायता दी जाएगी।
आज के वितरण में राकेश कुमार, मुकेश जैन, राकेश शर्मा, निर्मल शर्मा , मनीष तिवारी , राकेश कुमार , राकेश पराषर , अमरेश अग्रवाल , धर्मराज केशरी सहित अन्य लोग सहयोग कर रहे थे।





