श्री श्री श्याम मंडल की वार्षिक बैठक अग्रसेन भवन बैंक रोड में सम्पन्न हुई। बैठक में अगले तीन वर्षों के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से पवन कुमार खेमका को अध्यक्ष, ध्रुव प्रसाद मोरारका को सचिव एवं मनीष मित्तल को कोषाध्यक्ष चुना गया।


बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन खेमका ने कहा कि श्री श्री श्याम मंडल के कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का चुनाव आगामी रविवार के बैठक में किया जाएगा। खेमका ने कहा कि पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी के कारण श्याम मंडल द्वारा कोई बड़ा कार्यकम नही किया जा सका है। अगले वर्षों के लिए श्याम मंडल अपने कार्यक्रम को बनाएगी।
एम पी जैन ने बताया कि आज की बैठक में अमर अग्रवाल, रमेश गुप्ता, ओम पोद्दार, राधेश्याम बंसल, ललन लाठ, दिलीप अग्रवाल, नरेन्द्र शर्मा, मनोज अग्रवाल, संजय लाठ, सज्जन माखड़िया, राजेश सिकारिया, ऋषि शर्मा, सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।





