आर्मी अग्निवीर भर्ती 2022 : एक जुलाई से रजिस्ट्रेशन, ये दस्तावेज जरूरी

सेना में अग्निवीर जवानों के 25000 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन एक जुलाई शुरू हो जाएंगे। इसमें आवेदन करने वाले युवा अगस्त में होने वाली भर्ती रैलियों में शामिल होंगे।

सेना में अग्निवीर जवानों के 25000 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन एक जुलाई शुरू हो जाएंगे। इसमें आवेदन करने वाले युवा अगस्त में होने वाली भर्ती रैलियों में शामिल होंगे। पहले चरण में 25 हजार जवानों के चयन के बाद दूसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। पहले चरण के लिए अगस्त के दूसरे सप्ताह में देशभर में 80 रैलियों का आयोजन होना है।

पहले चरण में अग्नवीर सैनिक जीडी, अग्निवीर स्टोर कीपर व अग्निवीर क्लर्क के पदों पर चयन होगा। रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले जरूरी दस्तावेजों को पहले से ही डिजिटल फॉर्म व हार्ड कॉपी में तैयार कर लें तो युवाओं को आवेदन करने में काफी सहूलियत होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद भर्ती रैली में सभी मूल प्रमाणपत्र ले जाने होंगे।

ये सर्टिफिकेट जरूरी

  • शैक्षिक प्रमाणपत्र जैसे 10वीं या 12वीं पास सर्टिफिकेट
  • एनसीसी या आईटीआई या अन्य तकनीकी डिप्लोमा यदि हो
  • 20 पासपोर्ट साइज फोटो (जिसमें हेयर कट व सेविंग ठीक से हो)
  • स्कूल का चरित्र प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • खेल प्रमाण पत्र यदि हो।
  • पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र
  • ग्राम प्रधान या सरपंच से जारी चरित्र प्रमाण पत्र
  • सरपंच या नगर सेवक द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र
  • धर्म प्रमाण पत्र
  • सिंगल बैंक खाता संख्या, पैन कार्ड और आधार कार्ड

एनसीसी, आईटीआई व डिप्लोमा के लिए बोनस अंक
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं से लेकर 12वीं पास तक रखी गई है। वहीं एनसीसी ए व बी सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थियों को 5 व 10 बोनस अंक के मिलेंगे। इसके अलावा आईटीआई सर्टिफिकेट या डिप्लोमा करने वालों को भी 30/40/50 अतिरिक्त अंक बोनस के तौर पर मिलेंगे।

ये हैं महत्वपू्र्ण तिथियां
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन – 1 जुलाई
सेना भर्ती रैलियां – अगस्त से
लिखित परीक्षा – 16 अक्तूबर
ट्रेनिंग के लिए ज्वॉइनिंग – दिसंबर

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment