असम में बाढ़ से तबाही : बिहार से होकर आने-जाने वाली 12 से अधिक ट्रेनें रद्द

असम भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। रेल ट्रैक पर पानी और कई पुलों के क्षतिग्रस्त होने के चलते नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने बिहार से गुजरने वाली 12 से अधिक ट्रेनों को 15 जुलाई तक रद्द कर दिया है। पढ़िये कौन-कौन सी ट्रेनें हैं रद्द।

असम में बाढ़ से कई जगहों पर रेल पटरियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसका असर रेल परिचालन पर भी पड़ रहा है। इससे बिहार से गुजरने वाली 12 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने किशनगंज से होकर जाने वाली दर्जनों ट्रेनों को दो से 15 जुलाई के बीच नहीं चलाने का फैसला किया है।

गुवाहाटी, सिलचर और अगरतला से चलकर विभिन्न शहरों में जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। ये ट्रेनें बिहार से होकर गुजरती हैं। इसलिए राज्य के रेलयात्रियों पर भी असर पड़ेगा। पहले ही अग्निपथ योजना के चलते ट्रेनें रद्द होने से परेशान यात्रियों की मुश्किलें इससे और बढ़ गई हैं।

बिहार से गुजरने वाली ये ट्रेनें 15 जुलाई तक रद्द

  • 15642 न्यू तिनसुकिया-सिलचर
  • 15626 अगरतला-देवघर
  • 15641 सिलचर-न्यू तिनसुकिया
  • 12504 अगरतला-बेंगलुरु कैंट
  • 14620 फिरोजपुर कैंट-अगरतला
  • 15625 देवघर-अगरतला
  • 15887/88 गुवाहाटी-बदरपुर-गुवाहाटी टूरिस्ट एक्सप्रेस
  • 13173/74 सियालदह-अगरतला-सियालदह एक्सप्रेस (अगरतला और लामडिंग के बीच रद्द)
  • 13175/76 सियालदह-सिलचर-सियालदह (सिलचर-लामडिंग के बीच रद्द)
  • 12515/16 सिलचर-कोयंबटूर-सिलचर एक्सप्रेस (सिलचर-गुवाहाटी के बीच रद्द)
  • 14619 अगरतला-फिरोजपुर कैंट
  • 14038 नई दिल्ली-सिलचर एक्सप्रेस
  • 14037 सिलचर-नई दिल्ली एक्सप्रेस
  • 15615/16 गुवाहाटी-सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस
  • 15611 गुवाहाटी-सिलचर
  • 12507 तिरुवनंतपुरम-सिलचर एक्सप्रेस
  • 20501 अगरतला-आनंद विहार तेजस एक्सप्रेस
  • 12503 बेंगलुरु कैंट-अगरतला
  • 20502 आनंद विहार-अगरतला
undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment