आज यहाँ रोटरी क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र के रोटरी वर्ष पूरा होने पर एक बैठक की गयी. बैठक में अध्यक्ष जय प्रकाश तोदी ने रोटरी क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गये कार्यो की जानकारी दी. अध्यक्ष तोदी ने बताया कि रोटरी द्वारा पटना शहर के विभिन्न ३० स्थानो पर शीतल पेय जल की व्यवस्था, महावीर वात्सल्य अस्पताल मे ब्लड बैंक की स्थापना, आई हास्पीटल की स्थापना, शिशु मरीजो के लिए वेन्टीलेटर की व्यवस्था एवं 3 स्थानो पर डायलसिस की सुविधा दी गई है।

क्लब द्वारा विकलांग अस्पताल बेरिया में एक 40 बेड के हाल का निर्माण मरीजों के अभिवावक के लिए कराया गया है। महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने की राह में शहरी सहेली सेन्टर से सैकडो गरीब कन्याओ को सिलाई आदि की शिक्षा देकर सिलाई मशीनो का भी वितरण किया गया। संस्था द्वारा बातानुकूलित शव वाहन आदि की सुविधा 24 घंटे प्रदान की जा रही है। माँ वैष्णो देवी सेवा समिति के संयुक्त प्रयास से कोविड काल मे कई शवो का अन्तिम संस्कार भी कराया गया। दानापुर मुसहर टोला एवं अन्य बस्तियो मे अनाज, कम्बल आदि का वितरण प्रचुर मात्रा में किया गया।

कार्यक्रम में नए डिस्ट्रीक्ट गवर्नर संजीव कुमार ठाकुर का अभिनन्दन किया गया। साथ ही समाज के कई गणमान्य नागरिको का सम्मान भी किया। जिसमे पदमश्री सुधा बर्गीस, विमल जैन, डा० शान्ति राय, डॉ० आर० एन सिंह एवं माँ सेंटर के मुकेश हिसारिया प्रमुख थे।
रोटरी डिस्ट्रीक्ट के तरफ जय प्रकाश तोदी को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि यह हमारे क्लब का सम्मान है जो सभी सदस्यों के सहयोग से संभव हो सका है। कई सदस्यों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। अंजनी कुमार सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ रोटेरियन एवं एन. के अग्रवाल को सुपर स्टार बताया गया।
अन्त मे रोटरी डान जय प्रकाश तोदी का सम्मान सभी सदस्यो द्वारा किया गया।
डा० एस० एस० झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया





