हुआ झमेला- पहली पत्नी लौटी तो पति ने दूसरी को छोड़ा

बेगूसराय में ससुराल में धरने पर बैठी नवविवाहिता, पति बोला- एक ही रख सकता हूं

सम्यक न्यूज , पटना.

बिहार के बेगूसराय में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पति का साथ पाने के लिए नवविवाहिता (दूसरी पत्नी) ससुराल के सामने ही धरने पर बैठ गई. उसका कहना है कि इसी साल मार्च में उसकी शादी हुई थी. अब पति कहता है की पहली पत्नी  लौट आई है तो तुमको नहीं रखेंगे. जबकि नवविवाहिता सौतन के साथ भी रहने को तैयार है. मामला बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया गांव का है जहां मुंगेर के नवटोलिया निवासी किशन महतो की पुत्री अंजली रविवार से धरना दे रही हैं।

दरअसल लखमिनीया गांव निवासी संदीप यादव के पुत्र राहुल कुमार की शादी इसी साल 4 मार्च को मुंगेर में एक मंदिर में दोनों के परिजनों की उपस्थिति में हुई थी। उस वक्त कहा गया था कि उसकी पहली पत्नी पांच साल पहले ही छोड़ कर चली गई है। इसलिए वह शादी कर रहा है. दूसरी पत्नी ने बताया कि पति के मना करने पर जब मैं अपने सौतन के साथ भी रहने को तैयार हो गई तो अब कहता है की पहली पत्नी और दो बच्चे के साथ ही रहेगा। उसकी उतनी कमाई नहीं होती है कि दोनों पत्नियों को रख सकें। अंजलि ने बताया कि राहुल ने कहा था की पहली पत्नी से डिवोर्स हो गया है, इसलिए वह शादी कर रहा है लेकिन शादी करने के बाद उसका पहली पत्नी से समझौता हो गया और पहली पत्नी घर में आकर रहने लगी।

बताया जाता है कि राहुल की दस साल पहले शादी हुई थी। पांच साल पहले आपसी कलह से पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। तीन चार बार पंचायत में भी मामला पहुंचा। समझौते के बाद एक महीना पहले पहली पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ ससुराल आ गई। मामले में दिलचस्पी दिखानेवाले चुटकी भी ले रहे हैं. महिलाएं भी तरह-तरह की बातें कह रही हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि सामाजिक स्तर से मामला निपटाइए नहीं तो कानूनी प्रक्रिया ही अंतिम उपाय है। कानूनी जानकारों का भी कहना है कि हिन्दू पहली पत्नी से विधिवत सम्बन्ध विच्छेद किये बिना दूसरी शादी नहीं कर सकता है. यह कानूनन अपराध है. अब राहुल तो इस दुविधा में है कि किसे रखे और किसे छोड़े. उसने तो झूठ बोलकर दूसरी शादी कर ली. कानूनी जटिलताओं में फंसने और जेल जाने से तो अच्छा है कि किसी तरह दोनों पत्नियों से ताल-मेल बिठाकर शांति से रहे. हालाँकि उसकी आगे की राह भी आसान नहीं है. खैर- अब कानून अपना काम करेगा.

डॉ. एन.आर. विश्वास महावीर वात्सल्य अस्पताल के नये निदेशक

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment