पटना सिटी में रक्तदान शिविर शनिवार को

यूनाइटेड ब्लड बैंक सोसायटी की पहल

सम्यक न्यूज़, पटना

यूनाइटेड ब्लड बैंक सोसायटी द्वारा शनिवार को बिहार हितैषी पुस्तकालय पटना सिटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम के आयोजकों सर्वश्री अमरजीत कुमार , पुष्पलता कुमारी, आमोद कुमार एवं राजेशजी ने बताया कि मानवता के हित में सोसाइटी द्वारा इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप किया जाते रहे हैं , मगर कोविड महामारी के कारण यह बाधित था. अब इसका संक्रमण कम होने पर पुनः इसका आयोजन मंगल तालाब स्थित बिहार हितैषी पुस्तकालय में किया जा रहा है.

रक्तदान शिविरों में अब तक 36 बार रक्त दान कर चुके सोसाइटी से जुड़े सत्यजीत पाठक ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हो जायेगा जो अपराहन चार बजे तक चलेगा. श्री पाठक ने इस शिविर में रक्तदाताओं से बढ़-चढकर भाग लेने की अपील की है. शिविर में कोरोना सम्बन्धी सुरक्षात्मक उपायों का पूरा ख्याल रखा जायेगा.

दस गरीबो का निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment