सम्यक न्यूज़, पटना.
बच्चे के जन्म दिन पर केक काटना, हैप्पी बर्थडे की टोपी पहनना, गुब्बारे फोड़ना , चॉकलेट बाँटना तो आजकल सामान्य बात है. अपनी परंपरा से जुड़े लोग कहीं-कहीं भगवान सत्यनारायण की कथा आयोजित कर दान -दक्षिणा देकर पंडितों का आशीर्वाद ले लेते हैं मगर, दरिद्रनारायण या गरीबों की याद कम लोगों को ही आती हैं. लोहानीपुर के रहनेवाले पवन कुमार शर्मा ने अपने बेटे ध्रुव शर्मा के 9 वें जन्मदिन के अवसर पर अलग कार्यक्रम किया. उन्होंने प्रभु आहार सेवा समिति की सेवा ली और आज ज्ञान भवन , गांधी मैदान ,पटना के आस पास रिक्शा चालकों एवं दैनिक मज़दूरों के बीच छाता , फल एवं केक का वितरण किया . छाता पाकर भीषण गर्मी में सुकून मिलने की ख़ुशी और मीठे फल पाकर मजदूरों के चेहरे खिल उठे.

ज्ञात हो कि प्रभु आहार सेवा समिति द्वारा लगातार ज़रूरतमंदो की सेवा की जा रही है। अक्सर जरुरतमंद लोगों के बीच भोजन पैकेट्स के वितरण किया जाता है या किसी निश्चित स्थान पर उन्हें बैठाकर भोजन कराया जाता है. आज की सेवा में राकेश कुमार , मुकेश जैन , राकेश शर्मा ,एम•पी जैन , निर्मल शर्मा , पवन कुमार शर्मा ,अमरेश अग्रवाल एवं अन्य सदस्य मौजूद थे ।
बिहार का “मानी मॉडल” जैव विविधता में देश में अव्वल





