सम्यक न्यूज़, पटना
आज दस गरीबों के मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन ट्रस्ट द्वारा न्यू बहादुरपुर में संचालित श्री बालाजी नेत्रालय में कराया गया।
मौके पर नेत्रालय के निदेशक डॉ शशि मोहनका ने बताया कि इन सभी का मोतियाबिंद काफी आधी बढ़ा हुआ था लेकिन पैसों के अभाव के कारण ऑपरेशन नही कर पा रहे थे इससे इनके आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा था।
मौके पर ट्रस्ट के सचिव एम पी जैन ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक माह के चौथे रविवार को मरीजीन के आंखों की निःशुल्क जांच की जाती है। तथा गरीब मरीजों के मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन ट्रस्ट द्वारा करवाया जाता है।
मौके पर कोषाध्यक्ष बिनोद अग्रवाल ने बताया की ट्रस्ट द्वारा संचालित यह नेत्रालय न्यू बहादुरपुर में बनाया गया है जिसमे अत्याधुनिक मशीनों द्वारा जांच एवं मोतियाबिंद का ऑपरेशन हो रहा है। मौके पर विवेक, गोयनका एवं अन्य उपस्थित थे





