पटेल नगर आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों को कराया गया भोजन

प्रभु आहार सेवा समिति द्वारा लगातार ज़रूरतमंदो की सेवा की जा रही है । इसी क्रम में आज सर्वागिन विकास समिति द्वारा संचालित पूर्णवास केंद्र , पटेल नगर पटना में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों (बुजुर्गों)  के बीच पूरी , सब्ज़ी , सलाद , आचार , खीर ऐवम आम का वितरण किया गया। रोज से हटकर कुछ अलग खाना खाकर बुजुर्गों के चेहरे पर तृप्ति का भाव आ गया।

   आज की सेवा राकेश पराशर  ने अपने पिता  राम किशोर मिश्रा ऐवम माता मंजु मिश्रा की शादी की 56वीं वर्षगाँठ के अवसर पर प्रदान की ।

    मौके पर अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि हमे बुज़ुर्गगो के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहिए। इससे बुजुर्गों को भी अच्छा लगेगा।

आज की सेवा में राकेश कुमार , मुकेश जैन , राकेश शर्मा ,   एम•पी जैन , निर्मल शर्मा , राकेश पराषर , राकेश कुमार . रितेश सिंघल , संजय कुमार चौधरी,सुनील अग्रवाल ऐवम अन्य सदस्य मौजूद थे ।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment