पिता की याद में बच्चों को खिलाया मनपसंद खाना

सम्यक न्यूज़, पटना.

प्रभु आहार सेवा समिति द्वारा लगातार “नर सेवा नारायण सेवा” की कड़ी में आज कुम्हरार मध्य विद्यालय स्थित रेनबो होम के बच्चों को भोजन कराया गया. यह सेवा आज अमरेश अग्रवाल ने अपने पिता स्व. नरेन्द्र भूप बहादुर की 16वीं पुण्यतिथि पर सम्पन्न की. रेनबो होम के बच्चों को उनकी पसंद का खाना पूरी, मटर पनीर की सब्जी, खीर एवं आम खिलाया गया। खाने के बाद सभी को पेन, चाभी रिंग एवं स्टेशनरी का सामान भी दिया गया। बच्चे इस सीजन में पहली बार आम खाकर काफी खुश हुए।

भोजन के पूर्व मंत्र जप करते रेनबो होम के बच्चे

प्रभु आहार सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि अपने स्वर्गीय पिता की स्मृति में यहां के बच्चों को भोजन कराना उनके लिये बहुत संतोष की बात है. प्रभु आहार सेवा समिति द्वारा समय समय पर बच्चों को और सहायता दी जाएगी।
आज के कार्क्रयम में राकेश कुमार, मुकेश जैन, राकेश शर्मा, निर्मल शर्मा , मनीष तिवारी, अमरेश अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, रितेश सिंघल सहित अन्य लोग सहयोग कर रहे थे।

बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारियों का धरना सम्पन्न

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment