चिराग पासवान द्वारा पासवान जाति को गुमराह करने की कोशिश: ब्रह्मदेव पासवान

पटना, सम्यक न्यूज़ :- असली देशी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सह बाबा चौहरमल राष्ट्रीय कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव आनंद पासवान ने लोजपा सांसद चिराग पासवान पर किया बड़ा हमला, कहा- चिराग पासवान का दुसाध जाति से नही मिलता डी.एन.ए.| असली देशी मोर्चा के बैनर तले तारामंडल के सामने स्थित संत रविदास आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ब्रह्मदेव पासवान ने ये बातें कही| ब्रह्मदेव आनंद ने कहा कि अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए बिहार की पासवान जाति को गुमराह करने की नाकाम कोशिश में जुटे चिराग पासवान कभी अपने मंसूबे में कामयाब नही होंगे| उन्होंने कहा कि यह जगजाहिर है कि खुद को पासवान समाज का रहनुमा बताने वाले चिराग पासवान किसी दुसाधिन की कोख से पैदा नही हुए हैं इसलिए वे पासवान समाज से जुड़े लोगों के दुःख-दर्द और उनकी समस्याओं को कभी समझ ही नही सकते|

पासवान ने कहा कि चुनावी मौसम में भले ही तमाम राजनैतिक दलों के नेता दुसाध जाति के लोगों के उत्थान के लिए बड़े-बड़े दावे करते रहे हैं| लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि बिहार में पासवान जाति के लोग आज भी उपेक्षित और हासिये पर है| राजनीति में आबादी के अनुरूप पासवान समाज के लोगों की भागीदारी नही हो सकी है| सरकार, समाज और दुसाध जाति के समक्ष यह एक गंभीर मसला और यक्ष प्रश्न है| साथ ही पासवान समाज के लिए सोचनीय विषय है| उन्होंने कहा कि मोकामा में आयोजित बाबा चौहरमल राष्ट्रीय महोत्सव में देश के कोने-कोने से आए लाखों की संख्या में पासवान जाति के लोगों को चिराग पासवान ने अपमानित करने का काम किया है| प्रारंभ से ही लोजपा दुसाध जाति के विकास में बाधक रही है| बिहार में करीब 6 प्रतिशत पासवान (दुसाध) मतदाता हैं और लोक जनशक्ति पार्टी के गठन के वक्त से ही वे इस पार्टी के प्रति वफादार रहें। रामविलास पासवान के निधन के बाद चिराग एंड फैमिली अपने राजनैतिक स्वार्थपूर्ति के लिए पासवान वोटरों को गुमराह करने में जुटी है जो अब असंभव है| क्योंकि सूचना तकनीक के इस दौर में पासवान समाज के लोग अब पूरी तरह से अपने हक-हुकुक के लिए जागरूक हो चुके है|

ब्रह्मदेव आनंद पासवान ने कहा कि लोजपा पूर्णरूपेण परिवार की पार्टी है जिसका दुष्परिणाम आज सबके सामने है| उन्होंने कहा कि लोजपा पर कब्जे की लड़ाई में चाचा-भतीजा आपस में ही उलझे हुए हैं| इन्हें पासवान समाज के उत्थान से कोई सरोकार नही है| पासवान समाज का भरोसा इस परिवाररूपी पार्टी से अब टूट चुका है| आगामी चुनाव में पासवान समाज के लोग गुमराह करनेवाले नेताओं को मुंहतोड़ जबाब देने के लिए तैयार बैठे हैं.

मौके पर असली देशी मोर्चा के प्रधान संयोजक सह असली देशी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन यादव, असली देशी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री विजय कुमार यादव, वीणा झा, अमन पंकज, मो0 आदम, विवेक पासवान,धर्मेंद्र यादव, विनोद यादव घनश्याम महतो, राजीव यादव, संजय यादव, रेखा देवी, विनोद चौधरी, हरे कृष्ण सिंह, अनिल कुमार, केदार यादव, हेमचंद्र प्रसाद सहित असली देशी मोर्चा से जुड़े अन्य नेता एवं कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे|

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment