सम्यक न्यूज़, पटना.
बढ़ती महंगाई के इस दौर में जहाँ मध्यम और निम्नमध्यम वर्गीय परिवार के लिए जीवन यापन भी मुश्किल होता जा रहा है, वहीँ अगर घरेलू उपयोग का सामान कहीं सस्ते में मिले तो लगता है जैसे बटुए पर किसी ने रहम कर दी हो. रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी मानवीय जरूरतों में से मकान तो अब लिस्ट से बाहर हो चुका है. रही बात रोज़मर्रा के सामान की तो मीठापुर स्थित गौड़ीय मठ के पास एक दुकान जैन कम्युनिकेशन में मात्र ₹ 99, 149, 199 में विभिन्न प्रकार के प्लास्टिक के समान, गिफ्ट-आइटम तथा सैलून एवं ब्यूटी-पार्लर के सभी सामान उपलब्ध हैं. कल गुरुवार को इस दुकान का उद्घाटन प्रसिद्ध समाज-सेवी युगल श्री एम० पी० जैन एवं श्रीमती गीता जैन के कर-कमलों से हुआ. इसके साथ ही आम लोग आकर्षक दामों पर उपलब्ध अपनी पसंद का सामान लेने के लिए टूट पड़े.

प्रतिष्ठान के मलिक संदीप कुमार जैन ने बताया कि किराना सामान एवं साग-सब्जी छोड़कर वे दैनिक उपयोग के गुणवत्तापूर्ण सामान की आपूर्ति में कोई कमी नहीं करेंगे. व्यापार अगर सेवा भावना के साथ हो तो बड़ी संतुष्टि मिलती है. उन्होंने कहा कि कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है कि मात्र 99 रूपए में एक लीटर फिनाइल के साथ 500 एमएल का डिशवाशिंग लिक्विड और 250 एमएल का टॉयलेट क्लीनर मिल सकता है और यहाँ यह पैक धडल्ले से बिक रहा है. गृहिणी के लिए चाकू, छुरी, छिलना और कद्दूकस भी मात्र 99 रूपए में ही मिल रहा है. फैशनेबुल इलेक्ट्रॉनिक घड़ियों की बैटरी ही जहाँ 90 रुपये में मिलती है, वहां आकर्षक डिजाईन वाली दीवार घड़ियाँ भी मात्र 99 रूपए में ही मिल रही हैं. इसी तरह महिलाओं, बच्चों के लिए अनेक गिफ्ट-आइटम, खिलौने तथा ब्यूटी-पार्लर के सभी सामान भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. श्री जैन ने बताया कि उनका उद्देश्य जन साधारण के लिए कम कीमतों पर जरुरत का सामान उपलब्ध कराना है ताकि महंगाई की मार से बेदम न हो जायें. इस अवसर पर मीठापुर जैन समाज के अध्यक्ष विजय जैन कासलीवाल, प्रदीप जैन बडजात्या, अशोक जैन, रीतेश जैन, प्रदीप जैन कासलीवाल समेत अनेक समाजसेवी उपस्थित थे.
जैन मुनि का भगवान महावीर की जन्म भूमि वासोकुंड में मंगल प्रवेश





