सम्यक न्यूज़, पटना.
झुंझुनूधाम से श्रीदादी जी का ज्योति रथ देवघर जाने के क्रम में कल पटना के बैंक रोड स्थित शक्तिधाम दादीजी मंदिर पहुंचा. पटना पहुचने पर भक्तों ने रथ का भव्य स्वागत किया. शक्तिधाम के मुख्य संस्थापक अमर अग्रवाल ने बताया कि यह ज्योति रथ झुंझनु से 24 अप्रैल को चलकर दिल्ली, आगरा, लखनऊ, देवरिया होते हुए पटना पहुंचा है. यहाँ श्रद्धालुओं ने काफी संख्या में दादीजी ज्योति का दर्शन कर पुण्य लाभ लिया । इसे देवघर में नवनिर्मित रानीसती मंदिर में स्थापित किया जायेगा. इस पुनीत अवसर पर शक्तिधाम दादी मंदिर में संध्या 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया । झुंझुनू से आने वाली श्रीदादीजी के ज्योति रथ के साथ श्री संजय शर्मा (कोलकाता वाले) का भजन कीर्तन हुआ जिसमे महिलाओं एवं पुरुषों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया. भजन के बोल थे-

1. धोये – धोये आंगना में, आवो म्हारी दादीजी। बालकिया बुलावे बेगा , आओ म्हारी दादीजी।।
2. दादीजी के श्री चरण पर सर धर, हृदय से करो पुकार, जो तेरा विश्वास है साँचा , भर देंगी भण्डार
3. थे ही म्हारी कुलदेवी थारो आधार है, मैया आकर सम्भालो थारो परिवार है,
4. मेंहदी रची थारै हाथां में घुल रहयो काजल आँख्यां में। चुनड़ी को रंग सुरंग, माँ राणी सती माँ राणी सती।
यहाँ से इस रथ को सैकड़ों की संख्या में श्रद्दालुओं ने आज प्रात देवघर, झारखंड के लिए प्रस्थान किया जहां श्री रानी सती दादी जी के नवनिर्मित मंदिर में इसकी स्थापना की जायेगी. मौके पर ओम पोद्दार, रमेश मोदी, नरेन्द्र शर्मा, अक्षय अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, परमानन्द मित्तल, मोहन सर्राफ, सुशील मित्तल, रौशन सर्राफ, संतोष अग्रवाल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
डाक्टरों के लिए भी जरूरी है योग आधारित जीवन शैली





