नेशनल हाइवे- 30 पर बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे लोग

सम्यक न्यूज़, पटना.

पटना में सोमवार को नेशनल हाइवे- 30 पर बड़ा रोड एक्सीडेंट हुआ. हादसा पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर फतुहा और खुशरुपुर के बीच हुआ। इस दुर्घटना में 4-5 से लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राहत की बात यह है कि अतिव्यस्त इस हाईवे पर इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी किसी की मौत नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह बड़ा हादसा तेज रफ्तार एक इनोवा गाड़ी का डिवाइडर पार कर दूसरे लेन में चले जाना है. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार इनोवा गाड़ी पटना से बख्तियारपुर की तरफ जा रही थी। इस गाड़ी की रफ्तार काफी अधिक थी। संभवतः ड्राइवर को झपकी आ गई या फिर रफ्तार अधिक होने की वजह से उसका बैलेंस बिगड़ गया, इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अचानक ही इनोवा गाड़ी डिवाइडर पार कर बख्तिारपुर से पटना जाने वाली लेन में चली गई। इसके बाद इनोवा ने सामने से पटना की ओर आ रही डिजायर कार और इसके पीछे आ रही दूसरी कार में जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ियों में बैठे लोगों को गंभीर चोटें आयीं. पकड़े जाने के डर से इनोवा का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। डिजायर कार में सवार तीन लोगों को गंभीर रूप से चोट आई है। काफी देर तक आगे की सीट पर बैठा व्यक्ति बेहोशी की हालत में अंदर ही फंसा रहा। इसके बाद पीछे की कार में सवार एक व्यक्ति को भी काफी चोट आई है।

हादसे के बाद नेशनल हाइवे- 30 पर गाड़ियों का परिचालन रुक गया। कई लोग अपनी गाड़ियों से उतरकर मदद के लिए पहुंचे। आसपास के गांव के लोग भी वहां पर आए। घायलों की मदद की। फिर फतुहा थाना की पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद इलाज के लिए सभी घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। इनोवा के ड्राइवर के बारे में पता किया जा रहा है.

सिल्क मार्क एक्सपो 27 अप्रैल से एक मई तक होटल पाटलिपुत्र एक्सोटिका में

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment