धूम धाम से निकली भगवान महावीर की शोभा यात्रा

“महावीर भगवान पधारो मन मंदिर में – लेकर मीठी तान पधारो मन मंदिर में”

आज 14 अप्रैल को अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर की जयन्ती के शुभ दिन रथ पर भगवान महावीर की भब्य शोभा यात्रा प्रातः 7 बजे कांग्रेस मैदान स्थित दिगम्बर जैन मंदिर से प्रारंभ हुई .पूरे देश में बिहार हीं ऐसी पवित्र भूमि है जो भगवान महावीर की जन्म भूमि – कर्म भूमि एवं निर्वाण भूमि रही है . अतः बिहार में भगवान महावीर के जन्मोत्सव का पूरे देश के लिए बहुत महत्त्व है .


जैन संघ के मीडिया सचिव एम पी जैन ने बताया कि आज भगवान महावीर जन्मकल्याणक की यह शोभा यात्रा कांग्रेस मैदान स्थित दिगम्बर जैन मंदिर से प्रारम्भ होकर पीरमुहानी, सी.डी.ए. ऑफिस, एक्जीविशन रोड, गाँधी मैदान, होते हुए बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स पहुंची . शोभा यात्रा बहुत उल्लास एवं उमंग तथा गाजे बाजे के साथ निकली जिसमे सैकड़ों जैन – अजैन परिवारों के पुरूष ,महिलायें एवं बच्चों ने भाग लिया . शोभा यात्रा का स्वागत पूरे रास्ते विभिन्न स्थानों पर आरती एवं अर्चना के साथ किया गया . महिलायें केसरिया परिधान तथा पुरुष सफ़ेद परिधान में भक्तिमय गीत एवं नृत्य से पूरे वातावरण को भक्तिमय करते हुए भगवान महावीर के संदेश – “प्राणी मात्र से प्रेम करो – जियो और जीने दो” “सभी धर्मो का सार – मत करो जीव संहार ” इत्यादि द्वारा जन – जन तक भगवान महावीर के सन्देश पहुंचा रहे थे, महिलायें पूरे रास्ते नृत्य संगीत करते चलती रही .


“शाकाहार हो खानपान – सब जीवों को अभय दान” प्लेकार्ड आदि लेकर महिलायें चल रही थी.
शोभा यात्रा की समाप्ति पर सामूहिक वात्सल्य भोज का आयोजन हुआ.


शोभा यात्रा एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन जैन संघ के अध्यक्ष प्रदीप जैन, महामंत्री मुकेश जैन , उपाध्यक्ष सुबोध जैन, कोषाध्यक्ष संजय जैन, सचिव एम पी जैन, अध्यक्ष मीठापुर विजय कासलीवाल, मनोज बेगानी, रमेश कामदार, , राजेश जैन, तनसुख जी बैद, विजय बोथरा, रिंकू जैन, अजित जैन, संजय जैन, अनुदीप जैन तथा अन्य के द्वारा किया गया .
महावीर जयंती के अवसर पर बिहार सरकार द्वारा निरामिष दिवस की घोषणा की गयी है जिसका स्वागत जैन संघ के अध्यक्ष प्रदीप जैन सहित सभी ने किया तथा महामहिम राज्यपाल एवं मुख्य मंत्री को प्रतिवेदन दिया कि निरामिष दिवस का अनुपालन कठोरतापूर्वक किया जाए .

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment