पटना। प्रभु आहार सेवा समति ने सतुआनी तथा भगवान महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर पटना में जरूरतमंदों के बीच सत्तू तथा चादर वितरित किए। पटना के कमजोर वर्गों के बीच सत्तू और चादर बांटने का कार्यक्रम मीठापुर जैन धर्मशाला में आयोजित हुआ।

प्रभु आहार सेवा समिति जरूरतमंदों के बीच सालों भर सेवा का कार्य करती है। प्राकृतिक विपदा तथा महामारी में भी समिति हमेशा सक्रिय रही है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान पटना में पीड़ित लोगों की सेवा की।
अब गर्मी बढ़ते ही गरीबों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए समिति ने सत्तू और चादर वितरित किए। आज की सेवा में समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार, महामंत्री मुकेश जैन, राकेश शर्मा, एमपी जैन, निर्मल शर्मा, डॉ गीता जैन, धर्मराज केशरी तथा रवि कुमार मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा की जरूरतमंदों की सेवा अनवरत जरी रहेगी।

कुण्डलपुर महोत्सव समिति के मंत्री ने किया मुख्यमंत्री को आमंत्रित





