कुण्डलपुर महोत्सव हेतु समिति के मंत्री श्री विजय कुमार जी ने प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री नितीश कुमार जी को पावापुरी में मिलकर कुण्डलपुर महोत्सव-2022 के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया, तथा माननीय मंत्री को समिति का प्रतीकचिन्ह प्रदान किया।भगवान महावीर जन्मभूमि कुण्डलपुर नंद्यावर्त महल तीर्थ पर प्रत्येक वर्ष की भांति भगवान महावीर जन्मभूमि जयंती के शुभ अवसर पर बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा कुण्डलपुर महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन नालंदा एवं कुण्डलपुर समिति के द्वारा किया जा रहा है। भगवान महावीर के 2621वें जन्मकल्याणक के शुभ अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया जायगा कुण्डलपुर महोत्सव।
भगवान महावीर का जन्म 2021वर्ष पूर्व इसी बिहार की धरती पे हुआ था। जिन्होंने 30 वर्षों तक इस भूमि पर रहकर के इस धरा को पावन किया। जैन आगम अनुसार भगवानम हावीर के गर्भ-जन्म-तपकल्याणक से पावन यह धरा सारे विश्व को अहिंसा एवं शांति का संदेश दे रही है। जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी की पावन प्रेरणा से नंद्यावर्त महल तीर्थ का जीर्णोद्धार विकास किया गया, जिसमें विश्वशांति तीर्थंकर महावीर मंदिर में भगवान महावीर की अवगाहना प्रमाण श्वेत वर्णी प्रतिमा विराजमान है जो कि सारे विश्व को शांति एवं अहिंसा का संदेश प्रसारित करती है।

तीर्थ के प्रमुख व मंत्री विजय कुमार जैन ने बताया कि बिहार सरकार के पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन नालंदा के द्वारा कुण्डलपुर समिति के संयुक्त तत्वावधान में 14 एवं 15 अप्रैल को बहुत ही सुन्दर कार्यक्रमों के साथ मनाया जायेगा कुण्डलपुर महोत्सव। जिसमें प्रातःकाल झण्डारोहण के साथ में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा एवं रथयात्रा में भगवान महावीर की प्रतिमा को विराजमान करके नालंदा खडंहर तक बैण्ड-बाजे के साथ में शोभायात्रा निकाली जायेगी, जिसमें भगवान महावीर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मिष्ठान्न का वितरण किया जायेगा एवं भगवान महावीर के अहिंसामयी संदेशों को प्रचारित एवं प्रसारित किया जायेगा। तत्पश्चात् भगवान महावीर की श्वेत वर्णी 7 हाथ की प्रतिमा का पंचामृत महामस्तकाभिषेक जैन श्रद्धालु भक्तों के द्वारा सम्पन्न किया जायेगा, जिसमें मुख्यरूप से नारियल, इक्षुरस, अनार, मौंसमी, संतरा, दूध, दही, घी, हरिद्रा, लालचंदन, श्वेत चंदन, पुष्पवृष्टि एवं सुगंधित जल से भगवान के मस्तक पर महामस्तकाभिषेक किया जायेगा। सारे विश्व में शांति की कामना से भगवान के मस्तक पर महाशंांतिधारा का कलश किया जायेगा।
मध्यान्ह में भगवान ऋषभदेव एवं नवगृह जिनालय में भी महाभिषेक अनेक द्रव्यो के द्वारा सम्पन्न किया जायेगा। इसके पश्चात् भगवान महावीर का पालना झुलाने का कार्यक्रम सम्पन्न किया जायेगा। सायंकाल 6 बजे कुण्डलपुर महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के लोकप्रिय ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार जी के कुण्डलपुर महोत्सव का उद्धाटन किया जायेगा। जिसमें मुख्यरूप से श्रीरामचंद्र प्रसाद सिंह, इस्पात मंत्री-भारत सरकार, श्री विजय कुमार चौधरी-मंत्री शिक्षा विभाग, श्री नारायण प्रसाद-पर्यटन मंत्री, श्री कौशलेन्द्र कुमार, नालंदा सांसद, श्री हरि नारायण सिंह जी, विधायक, डॉ. जितेन्द्र कुमार, विधायक, डॉ. सुनील कुमार विधायक, श्री कृृष्णमुरारी शरण विधायक, श्री कौशल किशोर विधायक, श्री राकेश कुमार रौशन विधायक, श्रीमती रीना यादव विधायक, श्री नवल किशोर यादव, श्री नीरज कुमार, श्रीमती पिंकी कुमारी आदि उपस्थित होंगे।





