23 को पटना में जुटेंगे पूरे देश से अग्रवाल सम्मेलन के प्रतिनिधि

एम पी जैन

सम्यक न्यूज। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक पटना में 23 अक्टूबर से शक्तिधाम स्थित अग्रसेन भवन में शुरू होगी। बैठक में देशभर के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में आठ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार के बाद निर्णय लिये जाएंगे। अग्रवाल सम्मेलन की बिहार इकाई राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के स्वागत की तैयारी में जुटी है।
यह जानकारी बिहार प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अमर अग्रवाल ने तैयारी बैठक के बाद दी।
अग्रवाल ने बताया कि इस बैठक में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय महामंत्री बिनोद अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बी एल गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य भूषण जैन, ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, सुरेश कुमार बंसल एवं राम प्रकाश गर्ग पधार रहे हैं।
अ.भा. अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में
में जिन प्रस्तावों पर विचार होगा वे हैं-

1. अग्रोहा शक्तिपीठ में कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी और अष्ट लक्ष्मी जी के भव्य मंदिर निर्माण के भूमि पूजन की रिपोर्ट।

  1. अ. भा. अग्रवाल सम्मेलन के आजीवन सदस्यता अभियान को तेज करने, शुल्क वृद्धि पर विचार।
  2. अग्रोहा दर्शन एकबार तथा एक शाम अग्रसेन जी के नाम प्रोजेक्ट को संचालित करने एवं इसके फेसबुक लाइव प्रसारण के जरिये विश्वभर में प्रचार पर विचार।
  3. अग्रवाल सम्मेलन के जरिए देश एवं विदेश में सभी बंधुओं को घर बैठे टोल फ्री नंबर एवं वेबसाइट के माध्यम से सम्मेलन से जोड़ने एवं आईटी सेल खोलने पर विचार।
  4. अग्रोहा में बनने वाले कुल देवी आद्य महालक्ष्मी एवं अष्ट लक्ष्मी जी के विश्वस्तरीय निर्माणाधीन भव्य मंदिर हेतु एक ईंट-एक रुपया पर आधारित एक एक हुंडी के माध्यम से संपूर्ण अग्रवाल समाज को अग्रोहा से जोड़ने की योजना पर विचार।
  5. कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी और अष्ट लक्ष्मी की जन आशीर्वाद यात्रा पूरे देश में निकालने की योजना पर विचार।
  6. 19 दिसंबर 2021 को मार्गशीर्ष की पूर्णिमा के दिन महालक्ष्मी वरदान दिवस का अग्रोहा शक्तिपीठ में भव्य आयोजन करने की योजना पर चर्चा.
  7. अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा एवं कार्य क्षेत्र के विस्तार पर और आगामी समय में अलग-अलग प्रांतों में विराट व्यापारी सम्मेलन के आयोजन करने पर विचार.

आज की बैठक में अध्यक्ष अमर अग्रवाल, महामंत्री अरुण रूंगटा, कोषाध्यक्ष अक्षय अग्रवाल, महिला अध्यक्ष डॉ गीता जैन सहित अन्य उपस्थित थे।

undekhilive
Author: undekhilive

0 thoughts on “23 को पटना में जुटेंगे पूरे देश से अग्रवाल सम्मेलन के प्रतिनिधि”

Leave a Comment