चैत्र नवरात्रि  : मां वैष्णो देवी सेवा समिति की भजन संध्या में तेरा श्याम है सहारा

मां वैष्णो देवी सेवा समिति ने 12 वर्षों की परंपरा का निर्वहन करते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि में भजन संध्या का आयोजन संध्या का आयोजन किया। यह आयोजन मां ब्लड सेन्टर प्रांगण के तीसरे तल पर किया गया। श्री खाटू श्याम सेना और श्री श्री बालाजी सुंदर कांड समिति ने शुक्रवार संध्या माँ मैं अपने घर में आ गया, मइया तेरी कृपा से मेरी सांसे चलती है, किसको तेरा भरोसा किसको तेरा सहारा और तू क्यों घबराए, तेरा श्याम से नाता है जैसे  भजनों से मौजूद भक्तों को खूब रिझाया। इस कार्यक्रम को यू- ट्यूब लिंक के द्वारा भक्तों को सीधा प्रसारण दिखाया गया। भजन संध्या को सफल बनाने में संस्थापक मुकेश हिसारिया,  अध्यक्ष- जगजीवन सिंह (बबलू), सचिव- कन्हैया अग्रवाल(कन्नू), कोषाध्यक्ष- नन्द किशोर अग्रवाल एवं माँ वैष्णो देवी सेवा समिति परिवार के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

सकारात्मक सोच से ही मिलेगी शांति-खुशहाली- प्रमाण सागर जी महाराज

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment