भारत एवं नेपाल के प्रधान मंत्रियों ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई,
सम्यक न्यूज़, पटना.
भारत -नेपाल के बीच ट्रेन सेवा आज से पुनः शुरू हो गयी है. भारत की यात्रा पर आये नेपाल के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा और नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली में हरी झंडी दिखाकर मैत्री ट्रेन सेवा की शुरुआत की. लगभग आठ वर्षों बाद यह ट्रेन सेवा फिर शुरू की गयी है. बिहार के जयनगर से नेपाल के कुर्था तक यह ट्रेन जयनगर-जनकपुर धाम रूट पर चलेगी. बिहार और नेपाल के यात्रियोँ के लिए सफ़र के दैरान परिचय पत्र रखना आवश्यक होगा.
मैत्री ट्रेन सेवा की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सम्बन्ध सबसे अलग है. नेपाल के साथ आत्मीय सम्बन्ध सदियों से कायम हैं. नेपाल की आर्थिक प्रगति में भारत के सहयोग आगे भी कायम रहेगा.
ट्रेन सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों के बीच हर्ष व्याप्त है. उन्हें विभिन्न कार्यों से इन इलाकों में आने-जाने में सुविधा होगी और व्यापार भी बढेगा.
इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स की प्लानर डायरी का विमोचन कल





