डॉ श्रवण कुमार बने नेशनल निओनेटोलोजी फोरम बिहार के अध्यक्ष

डॉ श्रवन कुमार

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ श्रवण कुमार को सत्र 2022-23 के लिए नेशनल निओनेटोलोजी फोरम बिहार शाखा का अध्यक्ष चुना गया है. फोरम की बिहार शाखा के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर ए के जायसवाल ने मैडल पहनाकर डॉ. श्रवण कुमार को अध्यक्ष भार सौंपा। डॉ. अनिल कुमार संस्था के सचिव एवं डॉ. अरविंद ओझा कोषाध्यक्ष बने.

इस अवसर पर राज्य के कोने कोने से 50 से ज्यादा शिशुरोग विशषज्ञ उपस्थित थे. इस अवसर पर डॉ श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में नवजात शिशु मृत्यु दर अभी 27 है जो अन्य राज्यों से बहुत अधिक है। अतः यहाँ के शिशु चिकित्सकों के प्रशिक्षण से ही बिहार में नवजात शिशुओं की चिकित्सा में सुधार आएगा। डॉ. कुमार ने कहा कि समय से पहले जन्मे (premature) शिशुओं को बचाने के लिए सर्फेक्टेंट एक रामबाण मेडिसिन है। सर्फेक्टेंट एक तरल औषधि है जिसे सांस की नली द्वारा नवजात शिशु के फेफड़े में डाला जाता है जिससे उसके फेफड़े का सिकुड़ना बन्द हो जाता है और शिशु के बचने की संभावना बढ़ जाती है। इस अवसर पर एक परिचर्चा भी हुई जिसमें पीएमसीएच के शिशु रोग विभाग के प्रधान डॉ. ए के जायसवाल, डॉ. सरोज कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अविनाश कुमार ने भाग लिया. इसका संचालन डॉ. सुशील पाठक ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. निगम प्रकाश नारायण जिहोंने संस्था को पूर्ण सहयोग एवं मार्ग दर्शन देने का वचन दिया।

इस मौके पर गया से डॉ. शिव बचन सिंह, बिहारशरीफ से डॉ. श्याम बिहारी, डॉ. रूपेश कुमार, डॉ. मधु सिन्हा, डॉ. परमेश्वर प्रसाद, डॉ. बिरेन्द्र कुमार सिंह समेत अनेक विशेषज्ञ उपस्थित थे.


undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment