पटना के चमनचक-विजय नगर देवी स्थान मंदिर के सामने छठ घाट का निर्माण अंतिम चरण में है। इसका उद्घाटन 5 अप्रैल को होगा। देवी स्थान मंदिर और छठ आयोजन से जुड़े किरण कुमार, संजय कुमार, आलोक प्रसाद, राज कुमार और अर्जुन प्रसाद ने बताया कि घाट का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य रीत लाल यादव करेंगे। इस अवसर पर अखंड पाठ और अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। अखंड कीर्तन में चर्चित कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी।
छठ घाट निर्माण समिति के सदस्यों ने बताया कि 6 अप्रैल को अखंड कीर्तन की समाप्ति पर प्रसाद वितरण किया जाएगा। 7 अप्रैल को प्रथम अर्घ्य और 8 अप्रैल को प्रातः दूसरा अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। चमनचक और विजय नगर का यह छठ घाट कंकड़बाग का सबसे लंबा छठ घाट है। इस घाट के बन जाने से स्थानीय लोगों को छठ पूजा करने में सहूलिय होगी।
श्री दादी जी मंदिर में नवरात्र में सिंघारा, गणगौर पूजा





